हिन्दी
सेक्शूऐलिटी और जलवायु परिवर्तन के कारण जलवायु आपदाओं के बीच का रिश्ता भले ही सीधा न दिखाई दे, लेकिन यह बेहद गहरा और महत्वपूर्ण है।
क्या आपने अपनी माँ के साथ ऐसी बातें की हैं, उनके प्यार, चाहत, इच्छा के बारे में कभी बात हुई है? कैसा था आपका अनुभव? मुझे लगता है कि परंपरा, संस्कृति, इज़्ज़त ने मेरे अंदर एक डर बैठा दिया है और मैं अपनी इच्छा के बारे में बात करने के लिए शब्द और जगह दोनों ही ढूंढती रहती हूँ।
कानूनी नियमों और हिंदी भाषा के व्याकरणिक नियमों में एक ऐसी समानता है जो द्विलिंगी ढांचों अर्थात जेंडर बाइनरी में न आने वाले लोगों को बहिष्कृत करती है। कानून की नींव परिभाषाओं पर आधारित होती है।
हम भाषा पर निर्भर करते हैं। “हाँ” का मतलब इजाज़त देना, और “ना” का मतलब मुकरना। आसान और सरल शब्दों में हमें बताया जाए तो सहमति का मतलब इन्हीं दो अल्फ़ाज़ों से आता है। आसान है, है न?
भाषा सिर्फ अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं है, यह पहचान, संबंध और संघर्ष का भी ज़रिया है। भाषा सामाजिक संरचना, पहचान और सत्ता-संबंधों को दर्शाने का भी औज़ार है।
जब मैं इस बात पर विचार करता हूं कि मैंने क्या सक्रिय रूप से दबा दिया था और लगातार भूलने की कोशिश की थी, तो मुझे एहसास हुआ कि मैं अपने बारे में क्या सोचता हूं, इसे परिभाषित करने में भाषा कितनी ज़रूरी थी। मौखिक दुर्व्यवहार और धौंसियाना बर्ताव ने गैर-मानक व्यवहार, समलैंगिकता और क्वियरनेस के साथ मेरी पहचान बना ली।
किशोरावस्था के दौरान जब हम अपनी यौनिकता से रूबरू हो रहे होते हैं, तब सामाजिक तौर पर हमे बताया गया जेंडर ही निर्धारित करता है कि हम अपनी पहचान कैसे बना रहे हैं जो ज़्यादातर मामलों में हमारी पूरी ज़िन्दगी को प्रभावित करती है।
क्वीयर मर्दानगी एक वैकल्पिक मर्दानगी है जो पितृसत्तात्मक और विषमलैंगिक मानदंडों को अक्सर चुनौती देती है और मर्दानगी के स्वरूप को अधिक समावेशी बनाती है।
दो कविताएं – हवेली आधुनिकता के आवरण में क्षयग्रस्त पारंपरिक पुरुषत्व को दर्शाती है, जबकि चारपाई कठोर और लचीली अभिव्यक्तियों के बीच विरोधाभास प्रस्तुत करती है, जहां जो जिस चारपाई पर बैठते हैं, उसके गुणों को अपनाते हैं, जो भिन्न-भिन्न पुरुषवादी पहचानों का प्रतीक है।
पितृसत्तात्मक समाज में, पुरुषत्व एक विशेष प्रकार के व्यवहार के रूप में प्रकट होता है, जैसे नियंत्रण करना और हावी होना, अक्सर हिंसक तरीकों से।
पितृसत्ता ने मर्दानगी को विषमलैंगिकता और यौनिक वर्चस्व से जोड़ा है, जिससे पुरुषों पर ‘सच्चा मर्द’ बनने का दबाव बढ़ता है। यह न केवल समलैंगिक और द्विलैंगिक पुरुषों को हाशिए पर डालता है, बल्कि विषमलैंगिक पुरुषों के लिए भी यौनिक अभिव्यक्ति को सीमित करता है।
एक आदमी होने का मतलब है काफी कुछ भी अपने काबू में रखना। अपना व्यवसाय, अपनी भावनाएं, अपना घरबार, और खासकर अपनी यौन ज़िंदगी।
विकलांगता के साथ जी रहीं महिलाओं (Women with Disabilities/WWD) को यौन और प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य देखभाल और अधिकारों पर ज़रूरी बाचीत
शहरी स्थानों को पुनः प्राप्त करने के लिए, सार्वजनिक स्थानों पर प्यार और रोमांस की पुलिसिंग या निगरानी के कई पहलुओं को देखना महत्वपूर्ण है