Skip to main content Scroll Top

दृष्टिकोण

monarch butterfly perched on pink flower in close up photography during daytime

मेरे होंठों की चुम्बन
कुछ दूर तक जाती है
तुम्हारी निगाहें न जाने क्यों मुझे ही ताकती है
मासूम सी रूही सी त्वचा लिए,
किसी फुलो की चाशनी लिए
तुम्हारा स्पर्श अमृत मह है
तुम्हारी दुलारी गोदी और संग्रीले बाल
तुम्हारी सुराही सी गर्दन और रेशम सा तन
जब मुझे पुकारता है तब मधम पुरवैया सी चलती है
प्रेम की प्रवृत्ति स्थूल शरीर तक ही नहीं सीमित है
अपितु यह एक मनुष्य की आत्मा की अभिव्यक्ति है
मिलन हो या न हो पर मिलन की चाहत ही काफी है
दृष्टिकोण सफेद सिलवटों में लिपटी आहों का नहीं
मर्यादा में रहकर प्रेम की शक्ति से है
प्रेम विस्तृत है अतः बंधन रहित है
न कोई था है न कोई अंत
देह दम तोड़ती है पर रूह बस जाती है
मन की स्लेट पर कुछ खरा-कोरा लिख जाता है
किशमिश की यादों का एक संदूक सा रखा है
कुछ दूर तक नहीं प्रेम एक लंबा सफ़र है|

Cover image by amy lynn grover on Unsplash