Skip to main content Scroll Top

भुगतान की जानकारी

अप्रैल 2026 से, TARSHI के पास एक छोटा सा बजट है, जिससे हम कंटेंट राइटर और क्रिएटर्स (जिनका भारत में बैंक अकाउंट है) को 1,500/- रुपये (पंद्रह सौ रुपये) की एक छोटी सी रकम दे पाएंगे। यह रकम उन लोगों को दी जाएगी जिनका कंटेंट हमारे इन प्लेनस्पीक प्लेटफॉर्म पर रिव्यू, एडिट और फीचर किया गया है। यह लेखकों को धन्यवाद देने के लिए एक टोकन राशि है, जिन्होंने इन प्लेनस्पीक पर अपना समय, मेहनत और अनुभव लगाया है।

नियम और शर्तें नीचे दी गई हैं –

  • सभी सबमिशन TARSHI के संपादकीय प्रक्रिया से गुजरेंगी। संपादकीय टीम के पास यह अधिकार है कि वह एडिटोरियल प्रोसेस के किसी भी चरण में, प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट की उपयुक्तता के आधार पर, किसी भी कंटेंट को स्वीकार या अस्वीकार कर सकती है। जिन सबमिशन को संपादकीय टीम ने अस्वीकार कर दिया है, या जिन्हें लेखक ने प्रकाशन से पहले वापस ले लिया है, उनके लिए कोई भुगतान नहीं दिया जाएगा।
  • 1,500/- रुपये (सभी टैक्स सहित) की भुगतान दर इन प्लेनस्पीक की सभी श्रेणियों के लिए एक समान है, जैसे Issue in Focus, Interview, Voices, I Column, Review, Fiction and Poetry, On the Ground With, Then and Now, Brushstrokes, और Quick Bytes।
  • यह भुगतान केवल उस मूल कंटेंट के लिए है जो अंग्रेजी या हिंदी में लिखा गया है और इन प्लेनस्पीक में फीचर किया गया है।
  • 1,500/- रुपये की दर प्रति लेख/कंटेंट प्रकार के लिए है, न कि प्रति लेखक/क्रिएटर के लिए। यदि किसी लेख के एक से अधिक लेखक/क्रिएटर हैं, तो 1500/- रुपये की कुल राशि उनके बीच समान रूप से बांटी जाएगी। प्रत्येक लेखक/क्रिएटर को अपने हिस्से के लिए TARSHI को अपना अलग इनवॉइस जमा करना होगा।
  • प्रत्येक लेखक/क्रिएटर को प्रति वित्तीय वर्ष (अप्रैल-मार्च) अधिकतम तीन (3) लेखों/कंटेंट के लिए भुगतान मिल सकता है – चाहे वे अकेले लेखक/क्रिएटर के रूप में हो या सह-लिखित कंटेंट के लिए – ताकि लेखकों के एक विविध समूह को इस बजट का लाभ मिल सके। प्रत्येक भुगतान – चाहे वह व्यक्तिगत कंटेंट के लिए हो या सह-लिखित कंटेंट के लिए – इस सीमा में गिना जाएगा।
  • यदि कोई लेखक/क्रिएटर इस सीमा तक पहुँच गए है, तो भी उनके स्वीकृत और अंतिम रूप दिए गए लेख/कंटेंट इन प्लेनस्पीक में फीचर किए जा सकते हैं, लेकिन वह उसी वित्तीय वर्ष के भीतर अतिरिक्त कंटेंट के लिए भुगतान के पात्र नहीं हो पाएंगे। यदि यह लेखक/क्रिएटर किसी संयुक्त कंटेंट पर काम करते है, तो उनके सह-लेखक – जो अभी भी सीमा के भीतर हैं – 1,500/- रुपये का दावा कर सकते हैं; यह राशि उन बाकी सह-लेखकों के बीच बांटी जाएगी, जिसके लिए उन्हें अलग-अलग इनवॉइस जमा करने होंगे। अगर कोई भी सह-लेखक पेमेंट की सीमा के अंदर नहीं आते है, तो भी कंटेंट पब्लिश किया जा सकता है, लेकिन कोई पेमेंट नहीं किया जाएगा।
  • लेखक/क्रिएटर इस रकम को न स्वीकार करने का फ़ैसला कर सकते हैं; ऐसे में यह रकम TARSHI के फंड पूल में रहेगी, जिसका इस्तेमाल दूसरे लेखकों को पेमेंट करने के लिए किया जाएगा।
  • यह पेमेंट उन कंट्रीब्यूटर के लिए उपलब्ध नहीं है, जो कंटेंट जमा करते समय TARSHI के कर्मचारी या कंसल्टेंट हैं।
  • इन प्लेनस्पीक की कॉपीराइट पॉलिसी के अनुसार, सभी कंटेंट का मालिकाना हक TARSHI के पास रहेगा, जब तक कि लेखक साफ़ तौर पर अपने अधिकार अपने पास रखने का अनुरोध न करें; TARSHI इस कंटेंट को प्रिंट कर सकता है, उसका अनुवाद कर सकता है, उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकता है, और उसे गैर-व्यावसायिक पब्लिकेशन में बांट सकता है (संभव है कि इसके लिए टाइटल में बदलाव किया जाए और लेखक को इसकी सूचना दी जाए)।
  • लेखक क्रेडिट देते हुए कंटेंट का लिंक शेयर कर सकते हैं; लेकिन कंटेंट को दोबारा पब्लिश करने के लिए ईमेल के ज़रिए अनुमति लेना ज़रूरी है। ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया हमारी सबमिशन गाइडलाइन, कॉपीराइट और सिंडिकेशन पॉलिसी यहाँ देखें।
पेमेंट की प्रक्रिया
  • TARSHI सिर्फ़ उन लोगों को पेमेंट कर सकता है, जिनका बैंक अकाउंट भारत में है।
  • कंटेंट पब्लिश होने के बाद, TARSHI की टीम कंटेंट लेखक/क्रिएटर से संपर्क करेगी, ताकि पेमेंट की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके। इस प्रक्रिया में एक इनवॉइस भरना शामिल होगा, जिसमें लेखक का नाम, PAN नंबर, बैंक अकाउंट की जानकारी और अन्य विवरण देने होंगे।
  • महीने की 24 तारीख तक प्राप्त होने वाले इनवॉइस का पेमेंट TARSHI द्वारा महीने के आखिरी दिन तक कर दिया जाएगा। 24 तारीख के बाद प्राप्त होने वाले इनवॉइस का पेमेंट अगले महीने किया जाएगा।
  • अगर हमारे संपर्क करने के 30 दिनों के अंदर हमें इनवॉइस प्राप्त नहीं होता है, तो हम यह मान लेंगे कि कंटेंट लेखक/क्रिएटर इस रकम का दावा नहीं करना चाहते हैं।

यह पेमेंट बजट की उपलब्धता पर निर्भर करता है। अगर बजट उपलब्ध नहीं है, तो लेखकों को इसकी सूचना पहले ही दे दी जाएगी; ऐसे में अगर वे चाहें, तो अपना सबमिशन वापस ले सकते हैं।