हिन्दी प्रकाशन

एरो थीमेटिक पेपर

एरो थीमेटिक पेपर

यौनिकता: गरीबी और खाद्य असुरक्षा को संबोधित करने के लिए महत्वपूर्ण थीमेटिक पेपर | २०१६ | तारशी द्वारा अनुवादित| Free Download

मुख्यधारा विकास के संवादों में अक्सर यौनिकता के मुद्दों को काफ़ी हद तक नज़रंदाज़ कर दिया जाता है जबकि यह गरीबी और भूख जैसे दृढ़ मुद्दों से निपटने में सहयोगी साबित हुए हैं। तारशी द्वारा अनुवादित एरो का यह  थीमेटिक पेपर यौनिकता और यौन अधिकारों के नज़रिए से गरीबी और खाद्य सुरक्षा को देखने की कोशिश करता है जिससे इनके बीच परस्पर संबंधों को बाहर लाया जा सके। इस थीमेटिक पेपर का अंग्रेज़ी संस्करण भी उपलब्ध है।

नारंगी किताब

नारंगी किताब

शिक्षकों के लिए यौन शिक्षा के विषय पर कार्यपुस्तिका कार्यपुस्तिका | २०१४ | तारशी| रू ३०० | Order here

कम तैयारी और सेक्स, जेन्डर एवं यौनिकता के बारे में अपने संदेह और भावनाओं का पता लगाने की कम गुंजाइश के कारण शिक्षकों को अक्सर यौनिकता शिक्षा प्रदान करना मुश्किल लगता है। नारंगी किताब शिक्षकों के लिए एक कार्यपुस्तिका है जिसमें 28 अभ्यास हैं। यह किताब शिक्षकों की आत्मविश्वास और आसानी के साथ व्यापक यौनिकता शिक्षा प्रदान करने में मदद करने के उद्देश्य से लिखी गई है। इस कार्यपुस्तिका का अंग्रेजी संस्करण भी उपलब्ध है।
 

इन प्लेनस्पीक – यौनिकता पर एक डिजिटल पत्रिका

इन प्लेनस्पीक – यौनिकता पर एक डिजिटल पत्रिका

इन प्लेनस्पीक – यौनिकता पर एक डिजिटल पत्रिका लेखों के संकलन | 2019 | तारशी| Free Download

तारशी की डिजिटल पत्रिका इन प्लेनस्पीक से लिए गए चुनिन्दा लेखों के इस संकलन का उद्देश्य उन लोगों तक पहुँच बनाना है जो इन्टरनेट और अंग्रेज़ी पर निर्भर नहीं हैं। इस संस्करण के लिए चुने लेखों को हमने ‘परिवार’ के धागे में पिरोने की कोशिश की है - वह परिवार जो हमारे समाज का एक ‘महत्वपूर्ण स्तम्भ’ माना जाता रहा है। इस संस्करण में प्रस्तुत लेख परिवार के रूढ़िवादी ढांचे को देखते-परखते हैं, इसके महत्त्व को आंकते हैं और समय के साथ बदलते इसके चेहरे को पहचानने की कोशिश करते हैं।

लाल किताब

लाल किताब

जो आप अपने बारे में जानना चाहते हैं पुस्तिका | १९९९ | तारशी| रू ६५ | Order here| Free Download

लाल किताब में किशोरावस्था और इस उम्र में होने वाले शारीरिक बदलाव और उनसे सम्बंधित उन विषयों पर जानकारी है जो युवा लोग जानना चाहते हैं पर यह नहीं जानते कि वे यह सब किससे पूछें। यह किताब उन लोगों के लिए है जो १० से १४ वर्ष की उम्र के बीच में हैं, यह माता-पिता, बड़े भाई-बहन व चिंतित वयस्कों के लिए भी उपयोगी है जो युवा लोगों के साथ इस विषय पर बातचीत शुरू करना चाहते हैं।

नीली किताब

नीली किताब

जो आप अपने बारे में जानना चाहते हैं पुस्तिका | १९९९ | तारशी| रू ६५ | Order here| Free Download

नीली किताब १५ वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए है। इस पुस्तिका में किशोरावस्था और इस उम्र में होने वाले शारीरिक बदलाव, यौनिकता और इस विषय पर जानकारी है कि कैसे सुरक्षित रह सकते हैं - उन सभी विषयों पर जानकारी जो किशोर जानना चाहते हैं पर हो सकता है किसी से पूछने में शर्म या डर महसूस करते हों।

फ़ण्डे

फ़ण्डे

यौनिकता से जुड़े मिथक एवं तथ्य पुस्तिका | १९९९ | तारशी

फ़ण्डे यौनिकता से जुड़े मिथकों एवं तथ्यों पर आधारित एक छोटी पुस्तिका है। यह पुस्तिका तारशी के हेल्पलाइन पर आमतौर पर पूछे जाने वाले प्रश्नों में से कुछ पर आधारित है। इस पुस्तिका को इस प्रकार से बनाया गया है कि इसे दोनों ओर से पढ़ा जा सकता है। इसमें एक तरफ हिंदी मेंऔर दूसरी तरफ़ अंग्रेजी भाषा में मिथकों और तथ्यों का संग्रह है। इसकी भाषा सरल है और इसे किसी के भी द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

अनुपलब्ध