Scroll Top

Contribute to In Plainspeak’s August-September 2026 issue

Check out details and guidelines to submit contributions for In Plainspeak's August-September 2026 Issue on Commitment and Sexuality
Call for Submissions Writing and Art for In Plainspeak commitment and sexuality AUGUST 2026

About the theme: Commitment and Sexuality

Commitment can mean standing by a person, relationship, identity, cause, affiliation, or practice. In the context of sexuality, it can take many forms – from committed partnerships and chosen families to commitments to celibacy, safer sex, or other personal values and practices. Commitment is often seen as a cornerstone of relationships, but what gives it meaning? Is it defined by ceremonies, vows, or legal recognition, or by everyday actions and intentions? Commitment can deepen intimacy, trust, and wellbeing, but it can also become complex when different loyalties or identities come into conflict. This issue of In Plainspeak explores the many meanings, possibilities, and tensions of commitment in relation to sexuality.

We do not accept AI-generated or AI-modified content. For our detailed submission guidelines, visit: https://www.tarshi.net/inplainspeak/

प्रतिबद्धता और यौनिकता

प्रतिबद्धता का मतलब है किसी की ओर या किसी रिश्ते, मकसद, पहचान, जुड़ाव या किसी काम के साथ लगातार जुड़े रहना और उसका साथ निभाना। उदाहरण के लिए, यौनिकता के संदर्भ में, इसका मतलब हो सकता है कि एक या एक से अधिक लोगों के साथ अपनी यौनिक साझेदारी को महत्व और प्राथमिकता देना। या यह भी हो सकता है कि किसी अभ्यास के प्रति प्रतिबद्धता, जैसे अविवाहित ज़िंदगी अपनाना या सुरक्षित यौन संबंध रखना, या फिर क्वीयर रिश्तों और चुने हुए परिवार के प्रति जुड़ाव और ज़िम्मेदारी निभाना। क्या किसी प्रतिबद्धता को जायज़ मानने के लिए किसी समारोह या किसी तरह के संकल्प की ज़रूरत होती है? प्रतिबद्धता का यौन आकर्षण, इच्छा, जुनून, आनंद और संतुष्टि पर क्या असर होता है? यह हमारे सुख-चैन और मानसिक भलाई को कैसे प्रभावित करता है? क्या होता है जब हमारी अलग-अलग प्रतिबद्धताएँ आपस में उलझ जाती हैं? और अगर, उदाहरण के लिए, किसी की यौन पहचान से जुड़ी प्रतिबद्धता उसकी जातीय पहचान, धार्मिक मान्यताओं या ऑनलाइन यौन बर्ताव से टकरा जाए, तब क्या होता है? क्या प्रतिबद्धता एक सीमा है, एक आज़ादी है, अपने आप को समझने की एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, या कुछ और ही? ‘इन प्लेनस्पीक’ का यह अंक प्रतिबद्धता और यौनिकता से जुड़े इन और दूसरे सवालों पर बात करता है।

हम AI द्वारा निर्मित या AI द्वारा संशोधित सामग्री स्वीकार नहीं करते हैं। हमारे विस्तृत सबमिशन दिशानिर्देशों के लिए, देखें: https://www.tarshi.net/inplainspeak/

Email your ideas and drafts here
Deadline: 28th July 2026

 

Commitment and Sexuality | August 2026 Sub-themes: What does commitment mean? Exploring commitment to people, relationships, identities, causes, affiliations, and practices. The many forms of sexual commitment: Partnerships, consensual non-monogamy, celibacy, safer sex, queer kinship, and chosen families. Is commitment defined by ceremony? Do vows, rituals, legal recognition, or public declarations make commitment more meaningful or valid? Commitment and intimacy: How does commitment shape attraction, desire, passion, pleasure, satisfaction, and emotional wellbeing? When commitments collide: Navigating conflicts between sexual identity, religion, ethnicity, family expectations, culture, or online sexual lives. The evolving nature of commitment: Can commitment change over time while remaining authentic? Constraint or freedom? Is commitment a limitation, a liberation, an act of care, or an ongoing journey of self-discovery? Reimagining commitment: How do diverse communities and relationships define and practise commitment in ways that affirm sexuality and wellbeing? कमिटमेंट (प्रतिबद्धता) का क्या मतलब है? लोगों, रिश्तों, पहचान, मकसद, जुड़ाव और तौर-तरीकों के प्रति कमिटमेंट को समझना सेक्शुअल कमिटमेंट के कई रूप – पार्टनरशिप, आपसी सहमति से एक से ज़्यादा पार्टनर रखना (consensual non-monogamy), ब्रह्मचर्य, सुरक्षित सेक्स, क्वीर रिश्तेदारी और अपनी पसंद के परिवार (chosen families) क्या प्रतिबद्धता की परिभाषा किसी रस्म से तय होती है? क्या कसमें, रीति-रिवाज़, कानूनी मान्यता या सबके सामने की गई घोषणाएं कमिटमेंट को ज़्यादा सार्थक या मान्य बनाती हैं? प्रतिबद्धता और नज़दीकी – कमिटमेंट किस तरह आकर्षण, इच्छा, जुनून, सुख, संतुष्टि और भावनात्मक खुशहाली को आकार देता है जब प्रतिबद्धता में टकराव हो – यौनिक पहचान, धर्म, जाति/नस्ल, परिवार की उम्मीदों, संस्कृति या ऑनलाइन सेक्शुअल ज़िंदगी के बीच होने वाले टकराव को कैसे संभालें प्रतिबद्धता का बदलता स्वरूप – क्या समय के साथ कमिटमेंट बदल सकता है और फिर भी असली बना रह सकता है? बंदिश या आज़ादी – क्या प्रतिबद्धता एक सीमा है, आज़ादी है, देखभाल का काम है, या खुद को जानने का एक लगातार चलने वाला सफ़र है? प्रतिबद्धता को नए नज़रिए से देखना – अलग-अलग समुदाय और रिश्ते कमिटमेंट को कैसे परिभाषित करते हैं और उस पर कैसे अमल करते हैं, जिससे यौनिकता और खुशहाली को बढ़ावा मिले?