पिछले कई सालों से जागोरी नियमित रूप से जेन्डर कार्यषालाओं का आयोजन करती आ रही है। इन कार्यषालाओं में देष की विभिन्न महिला संस्थाओं, गैर सरकारी, समुदाय आधारित व
षिक्षण संस्थान अपनी भागीदारी निभाते आये हैं और अपने अनुभव व विचारों से कार्यषाला को समृद्ध बनाया है। इस कोर्स से प्रयास रहेगा कि सीखने सीखाने का एक ऐसा मंच
तैयार किया जा सके जहाँ जेन्डर व नारीवाद जैसी अवधारणाओं पर अपनी समझ बनाने के साथ ही ऐसी रणनीतियाँ भी तैयार हों जो इन अवधारणाओं की व्यवहारिकता को सार्थक कर सकें।